INS सिंधुध्वज को भारतीय नौसेना में 35 साल सेवा देने के बाद सेवामुक्त किया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 17 Jul 2022 10:07 PM
INS सिंधुध्वज को भारतीय नौसेना में 35 साल सेवा देने के बाद सेवामुक्त किया गया
ऑडियो सुनें

विशाखापत्तनम. भारतीय नौसेना में 35 साल तक सेवा देने के बाद आईएनएस सिंधुध्वज को शनिवार को सेवामुक्त कर दिया गया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नौसेना की पूर्वी कमान के प्रमुख वाईस एडमिरल विश्वजीत दासगुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे.

नौसेना की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि इस कार्यक्रम में पनडुब्बी के पूर्व कमांंिडग अफसरों में से 15 शामिल थे. आईएनएस सिंधुध्वज को नौसेना में शामिल करने के दौरान ‘कमीशंिनग सीओ’ रहे कोमोडोर एस पी सिंह (सेवानिवृत्त) और उस समय के 26 नौसैनिक भी पनडुब्बी को सेवामुक्त करने के अवसर पर मौजूद थे.

इस पनडुब्बी के प्रतीक चिह्न में ग्रे रंग की नर्स शार्क है इसके नाम का अर्थ है समुद्र (सिंधु) पर ध्वज धारण करने वाला. यह रूस द्वारा निर्मित ‘सिंधुघोष’ श्रेणी की पनडुब्बी है जो भारतीय नौसेना की ‘आत्मनिर्भरता’ की यात्रा में शामिल रही है.

 

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu