IPL 2022: लखनऊ की लगातार दूसरी जीत, हैदराबाद को 12 रन से हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 19 Jun 2023 09:43 PM
IPL 2022: लखनऊ की लगातार दूसरी जीत, हैदराबाद को 12 रन से हराया
ऑडियो सुनें

नवी मुंबई.  हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 169 रन बनाए. जवाब में हैदराबाद की टीम नौ विकेट पर 157 रन ही बना सकी.

लखनऊ सुपरजाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हरा दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 169 रन बनाए. जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 157 रन ही बना सकी. लखनऊ के तेज गेंदबाज आवेश खान ने 18वें ओवर में मैच पलट दिया.

तब हैदराबाद को 18 गेंदों पर 33 रन की जरूरत थी. उस वक्त निकोलस पूरन और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर थे. इस ओवर में आवेश ने लगातार दो गेंदों पर निकोलस पूरन (34) और अब्दुल समद (0) को पवेलियन भेजा. इस ओवर में आवेश ने सात रन भी दिए. इसके बाद हैदराबाद की टीम उबर नहीं सकी और हार गई.

लखनऊ की टीम की यह लगातार दूसरी जीत है. टीम ने अब तक कुल तीन मैच खेले हैं. पहले मैच में गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद लखनऊ ने वापसी करते हुए चेन्नई और हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल की. इस जीत के साथ लखनऊ टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, हैदराबाद की यह लगातार दूसरे मैच में दूसरी हार है. एसआरएच की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी यानी आठवें नंबर पर मौजूद है.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu