आईपीएल 2023: मुंबई इंडियंस के सामने केकेआर की कठिन चुनौती

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 15 Apr 2023 02:32 PM
आईपीएल 2023: मुंबई इंडियंस के सामने केकेआर की कठिन चुनौती
ऑडियो सुनें

मुंबई: पूर्व चैम्पियन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स रविवार को जब आमने सामने होंगे तो दोनों का लक्ष्य अपने अभियान को ढर्रे पर लाने का होगा और रोहित शर्मा की टीम के लिये सबसे बड़ी चुनौती केकेआर के आक्रामक बल्लेबाजों को रोकने की होगी। मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर हार का सिलसिला तोड़ा जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को ईडन गार्डंस पर विशाल स्कोर वाले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने हराया।

पिछला मैच जीतने के बावजूद आईपीएल की सबसे कामयाब टीम मुंबई वानखेड़े स्टेडियम पर काफी दबाव में रहेगी । इस सत्र में अभी तक रोहित शर्मा की टीम अपने चिर परिचित अंदाज में नहीं दिखी है।दो जीत और दो हार के बाद केकेआर अंकतालिका में चौथे स्थान पर है और मुंबई की तुलना में उसका रनरेट बहुत अच्छा है। मुंबई के लिये रोहित ने दिल्ली के खिलाफ 65 रन बनाये लेकिन उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा । वहीं सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म लंबा होता जा रहा है।

मुंबई को तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की कमी खलेगी जो पहला मैच खेलने के बाद फिर कोहनी की समस्या का शिकार हो गए हैं । ऐसे में तेज गेंदबाजी का जिम्मा जासन बेहरेनडोर्फ और रिले मेरेडिथ पर होगा जबकि पीयूष चावला पिछले मैच में तीन विकेट लेने के बाद उस फॉर्म को दोहराना चाहेंगे।

मुंबई को युवा ब्रिगेड टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा और ईशान किशन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। केकेआर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ चमत्कारिक जीत दर्ज की और सनराइजर्स के खिलाफ आखिरी गेंद तक किला लड़ाया। टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाने वाले ंिरकू ंिसह ने पिछले मैच में 58 रन बनाकर विरोधी टीमों की नींदे उड़ा दी है । उनके अलावा कप्तान नितिश राणा, वेंकटेश अय्यर, रहमानुल्लाह गुरबाज और शार्दुल ठाकुर ने भी रन बनाये हैं ।

केकेआर के लिये ंिचता का सबब आंद्रे रसेल का खराब फॉर्म है । वह सनराइजर्स के खिलाफ चार ओवर भी पूरे नहीं कर सके और चोटिल हो गए लेकिन उन्होंने तीन विकेट लिये ।

टीमें :

कोलकाता नाइट राइडर्स: नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, र्हिषत राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, ंिरकू ंिसह, एन. जगदीसन, वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा, डेविड वीज, कुलवंत खेजरोलिया, लिटन दास और मनदीप ंिसह।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस , तिलक वर्मा, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, विष्णु विनोद, कैमरून ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप ंिसह, शम्स मुलानी, रिले मेरेडिथ, नेहाल वढेरा, रितिक शोकीन, अर्शद खान, डुआन जेनसन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, जैसन बेहरेनडोर्फ, आकाश मढवाल ।

मैच का समय : दोपहर 3.30 से।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav