आईपीएल 2023: वॉर्नर पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 25 Apr 2023 01:05 PM
आईपीएल 2023: वॉर्नर पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना…
ऑडियो सुनें

हैदराबाद: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सोमवार को यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली ने इस मैच में सनराइजर्स को सात रन से हराया था।

आईपीएल ने बयान में कहा,‘‘ धीमी ओवर गति के लिए आईपीएल आचार संहिता के तहत यह टीम का वर्तमान सत्र में पहला अपराध है इसलिए कप्तान डेविड वॉर्नर पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। ’’ आईपीएल का उद्देश्य मैचों को तीन घंटे और 20 मिनट में समाप्त करना है लेकिन धीमी ओवर गति एक मुद्दा बनता जा रहा है जिसके कारण अधिकतर मैच चार घंटे से भी अधिक समय तक ंिखच रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav