IPL 2026: चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, जानें ऑरेंज-पर्पल कैप और अन्य अवॉर्ड्स विजेताओं को मिली कितनी रकम…

खिताबी मुकाबला खत्म होने के बाद बीसीसीआई (BCCI) ने सीजन के बेस्ट परफॉर्मर्स को करोड़ों रुपये के कैश प्राइज से नवाजा। इस बार युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी से लेकर दिग्गज विराट कोहली और कगिसो रबाडा तक कई खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर मोटी रकम अपने नाम की है। चैंपियन और उपविजेता को मिली इतनी इना…
आईपीएल 2026 प्राईज मनी (IPL 2026 Prize Money) की पूरी लिस्ट सामने आ चुकी है, जिसमें चैंपियन बनने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और रनर-अप रही गुजरात टाइटंस पर पैसों की भारी बारिश हुई है।

खिताबी मुकाबला खत्म होने के बाद बीसीसीआई (BCCI) ने सीजन के बेस्ट परफॉर्मर्स को करोड़ों रुपये के कैश प्राइज से नवाजा। इस बार युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी से लेकर दिग्गज विराट कोहली और कगिसो रबाडा तक कई खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर मोटी रकम अपने नाम की है।

चैंपियन और उपविजेता को मिली इतनी इनामी राशि

इस शानदार सीजन का अंत बेहद रोमांचक रहा, जहां रजत पाटीदार की कप्तानी वाली बेंगलुरु की टीम ने चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा किया।

खिताबी जीत के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 प्राईज मनी (IPL 2026 Prize Money) के रूप में विजेता टीम का चेक कलेक्ट किया, जिसकी कुल कीमत 20 करोड़ रुपये (Rs. 20,00,00,000) रही।

वहीं, फाइनल में हार का सामना करने वाली उपविजेता गुजरात टाइटंस भी खाली हाथ नहीं रही। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को रनर्स-अप के तौर पर 12.50 करोड़ रुपये (Rs. 12,50,00,000) का चेक सौंपा गया।

ऑरेंज और पर्पल कैप किसे मिला?

इस सीजन में सबसे ज्यादा ध्यान युवा वैभव सूर्यवंशी ने खींचा, जिन्होंने अकेले ही कई बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। वैभव को ऑरेंज कैप जीतने के लिए 10 लाख रुपये मिले।

इसके साथ ही उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) के लिए 10 लाख रुपये, सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन के लिए 10 लाख रुपये और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन के रूप में 20 लाख रुपये की बड़ी रकम मिली।

इतना ही नहीं, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन बनने पर उन्हें एक चमचमाती टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) कार भी गिफ्ट में मिली। दूसरी तरफ, गेंदबाजी में अपना लोहा मनवाने वाले कगिसो रबाडा ने इस सीजन में कुल 29 विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें पर्पल कैप के साथ 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

देखें IPL 2026 Prize Money की पूरी सुची

सीजन के अन्य अवॉर्ड्स की बात करें तो फाइनल मैच के हीरो रहे विराट कोहली को शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिसके लिए उन्हें 1 लाख रुपये मिले।

गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन को सीजन में सबसे ज्यादा 75 चौके लगाने के लिए आईपीएल 2026 प्राईज मनी (IPL 2026 Prize Money) लिस्ट के तहत 10 लाख रुपये का इनाम मिला।

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को सीजन में सबसे ज्यादा 172 डॉट गेंदें फेंकने के लिए ‘ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन’ का अवॉर्ड और 10 लाख रुपये दिए गए।

बैकवर्ड पॉइंट पर टिम डेविड का बेहतरीन कैच लपकने वाले मनीष पांडे को ‘कैच ऑफ द सीजन’ चुना गया और उन्हें भी 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली। खेल भावना का शानदार प्रदर्शन करने के लिए पंजाब किंग्स को फेयरप्ले अवॉर्ड के साथ 10 लाख रुपये मिले।

वहीं, बेहतरीन पिचों के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) और 4 या उससे कम मैचों की मेजबानी के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) को पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button