आईपीएस संतोष कुमार सिंह ने संभाला रायपुर एसपी का पदभार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 06 Feb 2024 01:26 PM
आईपीएस संतोष कुमार सिंह ने संभाला रायपुर एसपी का पदभार…

ऑडियो सुनें

रायपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर का पदभार ग्रहण किया गया। जिसके बाद आईपीएस संतोष सिंह ने कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह से सौजन्य भेंट की और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने रविवार देर रात 45 IPS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 25 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस सरकार के करीबी रहे अफसरों को मुख्यालय और नक्सल प्रभावित इलाकों में पोस्टिंग दी गई है।

इसके अलावा पावरफुल अफसर रहे प्रशांत कुमार अग्रवाल, शेख आरिफ हुसैन और आनंद छाबड़ा का कद कम हुआ है। वहीं गृह विभाग के आदेश में लूप-लाइन में बैठे अजातशत्रु बहादुर सिंह, संतोष कुमार सिंह, रजनेश सिंह और अमरेश मिश्रा का कद बढ़ा दिख रहा है।

By Nandkishoryadav