इरानी और वावसोरी को अमेरिकी ओपन में मिश्रित युगल का खिताब

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 06 Sep 2024 02:11 PM
इरानी और वावसोरी को अमेरिकी ओपन में मिश्रित युगल का खिताब
ऑडियो सुनें

न्यूयॉर्क: सारा इरानी और एंड्रिया वावसोरी ने गुरुवार को टेलर टाउनसेंड और डोनाल्ड यंग को 7-6 (0), 7-5 से हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में मिश्रित युगल का खिताब जीता। इटली की अपनी साथी रोबर्टा ंिवची के साथ महिला युगल में करियर ग्रैंड स्लैम जीतने वाली इरानी का यह अपने करियर का पहला मिश्रित युगल खिताब है।

उन्होंने पिछले महीने जैस्मीन पाओलिनी के साथ मिलकर पेरिस ओलंपिक खेलों में महिला युगल में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने कहा,‘‘यह वर्ष मेरे लिए अविश्वसनीय रहा है। यह वर्ष शानदार रहा है।’’ बचपन के मित्र टाउनसेंड और यंग को अमेरिकी ओपन में इस साल वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया था। यंग पहले ही घोषणा कर चुके थे कि वह इस टूर्नामेंट के बाद टेनिस से संन्यास ले लेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav