इसरो प्रमुख नारायणन ने अंतरिक्ष मिशन से पहले तिरुमला में पूजा-अर्चना की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 22 Dec 2025 09:12 PM
इसरो प्रमुख नारायणन ने अंतरिक्ष मिशन से पहले तिरुमला में पूजा-अर्चना की

ऑडियो सुनें

तिरुपति. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख वी. नारायणन ने ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ मिशन से पहले सोमवार को यहां तिरुपति मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसरो बुधवार (24 दिसंबर) को एलवीएम3-एम6/ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 मिशन का प्रक्षेपण करने वाला है. यह एक सर्मिपत वाणिज्यिक मिशन होगा, जिसे एलवीएम3 प्रक्षेपण यान के जरिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा. यह ऐतिहासिक मिशन अमेरिका आधारित एएसटी स्पेसमोबाइल के ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 संचार उपग्रह को अंतरिक्ष में ले जाएगा.

अंतरिक्ष एजेंसी के अधिकारियों के साथ मौजूद नारायणन ने कथित रूप से दर्शन पूजन करते समय प्रक्षेपण रॉकेट की सूक्ष्म प्रतिकृति भी रखी हुई थी. नारायणन ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ”24 दिसंबर को हम ब्लूबर्ड-2 का प्रक्षेपण करने वाले हैंङ्घ हमारे बाहुबली रॉकेटङ्घएम6 रॉकेट का उपयोग करके.” उन्होंने कहा कि यह मिशन भारत की धरती से प्रक्षेपित किए जाने वाले अब तक के सबसे भारी उपग्रह को अंतरिक्ष में ले जाने का है. इसरो प्रमुख के अनुसार, ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 संचार उपग्रह का उपयोग 4जी और 5जी संचार उद्देश्यों के लिए किया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu