सीएम योगी की मां का घर देख लोग हैरान, दीवार पर पुताई, छत में पॉलीथिन, सोशल मीडिया पर गरमाई चर्चा…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sun, 22 Nov 2026 02:49 AM
सीएम योगी की मां का घर देख लोग हैरान, दीवार पर पुताई, छत में पॉलीथिन, सोशल मीडिया पर गरमाई चर्चा…
ऑडियो सुनें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के ताकतवर राजनेताओं में से एक योगी आदित्यनाथ का पैतृक निवास देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। अमूमन सीएम योगी आदित्यनाथ के पंचूर गांव में आगमन पर घर के गेस्ट रूम की तस्वीरें ही सामने आती रही हैं। इसे परिवार के लोगों ने सजा रखा है, लेकिन जब सीएम की मां का निधन हुआ तो घर की वास्तविक तस्वीर सामने आई है। सीएम योगी के साधारण घर की चर्चा खूब हो रही है।

 

सीएम योगी की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलने के बाद सीएम योगी गोरखपुर में कार्यक्रम को समाप्त कर पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव पहुंचे। वहां वे अपने मां के कमरे में पहुंचे। मां के पार्थिव शरीर को काफी देर तक निहारते रहे। चेहरे पर दुख साफ झलक रहा था। इसी दौरान की एक तस्वीर इस समय खूब चर्चा में हैं।

दीवार और छत की चर्चा

सीएम योगी की मां के कमरे की दीवार और छत की चर्चा हो रही है। दरअसल, दीवाल पर प्लास्टर के बाद पुताई की गई लग रही है। पिंक कलर के पेंट से दीवार को पोती गई है। वहीं, छत में पॉलीथिन शीट जैसा साटा दिख रहा है। हालांकि, कुछ लोग इसे वॉलपेपर बता रहे हैं। एक मुख्यमंत्री बेटे की मां के इस प्रकार के कमरे की चर्चा है।

सोशल मीडिया पर गरमाई चर्चा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां के निधन के बाद घर पर पहुंचने के बाद तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस पोस्ट के बाद चर्चा का बाजार गरमा गया। पहले तो लोगों ने सीएम योगी की मां के निधन पर शोक संदेश लिखना शुरू किया। इसके बाद अब तस्वीर के दूसरे पहलू की चर्चा शुरू हो गई है। इसमें दिख रहे घर को लेकर लोग तरह-तरह की बातें करते दिख रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि एक फोर्थ ग्रेड का कर्मचारी भी इससे बढ़िया घर में रहता है। एक सीएम की मां इस प्रकार के घर में रह रही है। इससे समझना चाहिए कि उन्होंने अपने मुख्यमंत्री बेटे के पद का कोई लाभ नहीं उठाया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि जनप्रतिनिधि बनने के बाद चाहे प्रधान हो या विधायक, सांसद उनसे जुड़े लोग भी उनसे नाम जोड़ना शुरू कर देते हैं।

जनप्रतिनिधियों के परिवार के लोग रौब में रहते हैं। लेकिन, देश के सबसे बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री का परिवार जिस सादगी से रहता है, वह एक अलग मिशाल है। इन लोगों ने कभी उनके पद को खुद से नहीं जोड़ा। भले ही बेटा संन्यास ले लिया हो, लेकिन अगर मां ने जिस प्रकार से बेटे के बढ़ते व्यक्तित्व से खुद को अलग रखा, वह अपने आप में उदाहरण है। उनकी बहन का भाव आज भी सामान्य इंसान जैसा ही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav