इसरो ने शुक्र ग्रह पर मिशन भेजने की बनाई योजना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 04 May 2022 06:01 PM
इसरो ने शुक्र ग्रह पर मिशन भेजने की बनाई योजना
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. चंद्रमा और मंगल पर मिशन भेजने के बाद इसरो अब शुक्र की कक्षा में भेजने के लिए एक अंतरिक्षयान तैयार कर रहा है ताकि यह अध्ययन किया जा सके कि सौर मंडल के सबसे गर्म ग्रह की सतह के नीचे क्या है और इसे घेरे सल्फ्यूरिक एसिड के बादलों के नीचे का रहस्य क्या है.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने ‘वीनसियन साइंस’ पर एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शुक्र मिशन की परिकल्पना की गयी है और परियोजना रिपोर्ट तैयार की गयी है. उन्होंने वैज्ञानिकों से उच्च प्रभाव वाले परिणामों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा. सोमनाथ ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, ‘‘भारत के लिए शुक्र की कक्षा में मिशन भेजना बहुत कम समय में संभव है क्योंकि भारत के पास आज यह क्षमता है.’’ इसरो मिशन को भेजने के लिए दिसंबर 2024 का लक्ष्य लेकर चल रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu