अभिनेता संजय दत्त अब अफसोस जता रहे हैं. विगत 02 अक्टूबर गांधी जयंती को उन्होंने शेखर सुमन के शो में एक पीएम के तौर पर जो भाषण दिया, उससे सरकार भृकुटि टेढ़ी हो गई है। नतीजन संजय दत्त को आज वीडियो जारी करके खेद जताना पड़ा।
संजय दत्त ने एक शो के दौरान कहा था कि अब इन्हें भारत में शांति महसूस नहीं होती, यह चाहते हैं कि पुराने दिन वापस आ जाएं लेकिन जब लोगों ने डोज दिया है तो पब्लिकली आए और बोल रहे हैं कि वह स्क्रिप्टेड था।
संजय दत्त ने हाल ही में शेखर सुमन के शो में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने देश के हालातों को लेकर चिंता जाहिर की थी और कहा था कि अगर वो पीएम होते तो विदेश यात्रा पर फिजूल खर्च नहीं करते। उन्होंने ये भी कहा था कि देश के लोग अच्छे हैं। वो मेहमाननवाजी वाले लोग हैं।
अंतत: संजय दत्त को इसके लिए माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने कहा कि ये मेरे व्यक्तिगत विचार नही था बल्कि एक स्क्रीप्ट का हिस्सा थे।