लगता है कि सत्तापक्ष ने सदन नहीं चलाने का मन बना लिया है: प्रियंका

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 24 Mar 2025 04:19 PM
लगता है कि सत्तापक्ष ने सदन नहीं चलाने का मन बना लिया है: प्रियंका
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा और राज्यसभा में गतिरोध को लेकर सोमवार को कहा कि लगता है कि सत्तापक्ष ने सदन नहीं चलाने का मन बना लिया है। कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे को लेकर हंगामे के कारण सोमवार को दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई।

प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि उन्होंने (सत्तापक्ष ने) मन बना लिया है कि सदन नहीं चले। अब कई दिन हो गए हैं और वे हंगामा खड़ा करने का कोई न कोई बहाना ढूंढ़ ही लेते हैं।’’

कर्नाटक विधानसभा ने बीते शुक्रवार को विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कड़े विरोध के बीच सरकारी ठेकों में मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाला विधेयक पारित किया। राज्य मंत्रिमंडल ने ‘कर्नाटक सार्वजनिक खरीद में पारर्दिशता’ (केटीपीपी) अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दी थी, जिसके तहत दो करोड़ रुपये तक के (सिविल) कार्यों और एक करोड़ रुपये तक के माल/सेवा खरीद अनुबंध में मुसलमानों को चार प्रतिशत का आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

इस मुद्दे पर और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के एक बयान पर सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा में गतिरोध की स्थिति बनी रही। इन मुद्दों पर हंगामे के चलते पहले लोकसभा की कार्यवाही सुबह शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक और फिर अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। वहीं, राज्यसभा में इस मुद्दे पर हंगामे के चलते बैठक शुरू होने के दस मिनट बाद ही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  2. 2 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  3. 3 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  4. 4 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital