जडेजा के तीन विकेट से चेन्नई ने सनराइजर्स को सात विकेट पर 134 रन पर रोका

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 21 Apr 2023 09:45 PM
जडेजा के तीन विकेट से चेन्नई ने सनराइजर्स को सात विकेट पर 134 रन पर रोका
ऑडियो सुनें

चेन्नई. रंिवद्र जडेजा की अगुवाई में अपने स्पिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को शुक्रवार को आईपीएल के मैच में सात विकेट पर 134 रन पर रोक दिया . जडेजा ने 22 रन देकर तीन विकेट लिये . वहीं पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई सनराइजर्स के लिये सर्वाधिक 34 रन अभिषेक शर्मा ने बनाये .

हैरी ब्रूक (18) और शर्मा ने पहले विकेट के लिये 35 रन जोड़े जबकि शर्मा और राहुल त्रिपाठी (21) ने दूसरे विकेट के लिये 36 रन की साझेदारी की . मध्यक्रम में कोई महत्वपूर्ण साझेदारी नहीं बन सकी और हैदराबाद के बल्लेबाज रनगति बढाने में नाकाम रहे . जडेजा और महीश तीक्षणा ने सनराइजर्स के बल्लेबाजों को बांधे रखा . महेंद्र सिंह धोनी ने सातवें से 15वें ओवर के बीच लगातार स्पिनरों से गेंदबाजी कराई .

जडेजा ने शर्मा , त्रिपाठी और मयंक अग्रवाल (दो) को पवेलियन भेजा . स्पिनरों का इतना दबदबा था कि 10 . 3 ओवर के बाद सनराइजर्स के बल्लेबाज अगले छह ओवर तक कोई चौका नहीं लगा सके . ब्रूक ने तुषार देशपांडे को दो चौके लगाये लेकिन आकाश सिंह की गेंद पर रूतुराज गायकवाड़ को कैच देकर लौटे . तीसरे ओवर में सिंह को पहला छक्का जड़ने वाले शर्मा ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया लेकिन वह जडेजा का पहला शिकार बने .

अंिजक्य रहाणे ने डीप में उनका अच्छा कैच लपका . वहीं अग्रवाल एक बार जडेजा की गेंद पर लपके जाने से बचे लेकिन इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके . जडेजा की गेंद पर धोनी ने स्टंिम्पग करके उन्हें पवेलियन भेजा .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu