जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में स्थित देवी उमा भगवती का मंदिर 30 साल बाद फिर से खोला गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 14 Jul 2024 08:40 PM
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में स्थित देवी उमा भगवती का मंदिर 30 साल बाद फिर से खोला गया
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित देवी उमा भगवती का मंदिर 30 साल से अधिक समय बाद रविवार को केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की मौजूदगी में फिर से खोला गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जीर्णोद्धार कार्य के बाद उद्घाटन समारोह के दौरान मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया.

राजस्थान से लाई गई देवी उमा की मूर्ति को धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच गर्भगृह में स्थापित किया गया. स्थानीय कश्मीरी पंडितों और मुसलमानों ने मंदिर के जीर्णोद्धार पर खुशी व्यक्त की. स्थानीय निवासी गुलजार अहमद ने कहा, “हम अपने पंडित भाइयों की हरसंभव मदद करने के लिए तैयार हैं.” उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि 34 साल बाद मंदिर में कोई धार्मिक समारोह आयोजित किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu