जम्मू-कश्मीर: तीन और अमरनाथ तीर्थयात्रियों की मौत, मृतकों की संख्या हुई 30

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 17 Jul 2023 08:29 PM
जम्मू-कश्मीर: तीन और अमरनाथ तीर्थयात्रियों की मौत, मृतकों की संख्या हुई 30
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. अमरनाथ यात्रा के दौरान तीन और तीर्थयात्रियों की मौत होने के बाद इस वर्ष तीर्थयात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. मरने वाले तीन तीर्थयात्री उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के निवासी थे. इनकी मौत रविवार सुबह के बाद हुई. अधिकारियों ने बताया कि दो तीर्थयात्रियों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई, जबकि तीसरे की मृत्यु का कारण का पता लगाया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि यात्रा के पहलगाम मार्ग पर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बालटाल मार्ग पर एक व्यक्ति की मृत्यु हुई. इन तीन लोगों की मौत के बाद इस साल अब तक यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है. अधिकारियों के मुताबिक, मरने वालों में यात्रा ड्यूटी पर तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का अधिकारी, एक साधु और एक सेवादार शामिल है.

ऊंचाई पर कम ऑक्सीजन कम होने की वजह से हृदय गति रुकना अमरनाथ तीर्थयात्रियों और वहां तैनात सुरक्षा बलों की मृत्यु के सबसे आम कारणों में से एक है. अब तक 2 लाख 30 हजार से अधिक तीर्थयात्री मंदिर के दर्शन कर चुके हैं. दक्षिण कश्मीर में 3,888 मीटर ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर की 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई को अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल से शुरू हुई थी. यात्रा 31 अगस्त को समाप्त होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu