जम्मू: सेना के जवान ने अपने साथी जवान की हत्या की, फिर खुदकुशी की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 15 Jul 2022 08:57 PM
जम्मू: सेना के जवान ने अपने साथी जवान की हत्या की, फिर खुदकुशी की
ऑडियो सुनें

जम्मू. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के एक जवान ने अपने साथी जवान की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद की भी जान ले ली. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरनकोट इलाके में सुबह करीब साढ़े पांच बजे ‘रोड ओपंिनग पार्टी’ अभ्यास के दौरान नाइक इम्तियाजÞ अहमद का सिपाही इबरार से झगड़ा हो गया. सूत्रों ने बताया कि गुस्से में आकर अहमद ने अपनी सरकारी बंदूक से इबरार को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य जवान जख्मी हो गए.

उन्होंने बताया कि बाद में अहमद ने खुद को भी गोली मार ली और अस्पताल में उसकी मौत हो गई. सूत्रों के मुताबिक, घायल जवानों का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि घटना की ‘कोर्ट आॅफ इन्क्वायरी’ के आदेश दे दिए गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश कर रही है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu