जपान ने पश्चिमी क्षेत्रों में भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 01 Jan 2024 01:37 PM
जपान ने पश्चिमी क्षेत्रों में भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की…
ऑडियो सुनें

तोक्यो: जापान ने पश्चिमी क्षेत्रों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने के बाद सोमवार को सुनामी की चेतावनी जारी की। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इशिकावा और आसपास के प्रांतों में भूकंप आने की सूचना दी, जिनमें से एक की प्रारंभिक तीव्रता 7.4 मापी गई।

जापान के सरकारी प्रसारक ‘एनएचके टीवी’ ने चेतावनी दी कि समुद्र में लहरें पांच मीटर तक पहुंच सकती हैं।
इसने लोगों से जल्द से जल्द ऊंचे स्थानों या पास की इमारत की ऊपरी मंजिलों पर चले जाने का आग्रह किया।
भूंकप के कारण क्षति की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav