दुमका. स्पेन की पर्यटक से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को झारखंड के दुमका जिले की स्थानीय अदालत के समक्ष रविवार को पेश किया गया. पुलिस ने बताया कि स्पेन की महिला से कथित दुष्कर्म राज्य की राजधानी रांची से करीब 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुमरुमाहाट में शुक्रवार को तब हुआ जब वह रात अपने पति के साथ एक तंबू में बिता रही थी.
दुमका के उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने कहा, ”दूतावास और मुख्य सचिव को सूचित कर दिया गया है. दंपति यहां सुरक्षा में है.” उन्होंने बताया कि 28 वर्षीय महिला और उसका 64 वर्षीय पति दो मोटरसाइकिल के जरिये बांग्लादेश से दुमका पहुंचे थे और बिहार के रास्ते नेपाल जा रहे थे.