झारखंड: रांची हवाई अड्डे पर ‘यात्री सेवा दिवस’ मनाया गया

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 17 Sep 2025 02:54 PM
झारखंड: रांची हवाई अड्डे पर ‘यात्री सेवा दिवस’ मनाया गया
ऑडियो सुनें

रांची: रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘यात्री सेवा दिवस’ मनाया गया और इस अवसर पर यात्रियों का गुलाब की कलियों से स्वागत किया गया। एक हवाई अड्डा अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके को सांस्कृतिक रूप देने के लिए स्थानीय कलाकारों ने झारखंड के लोक नृत्यों का प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा, ह्लनागर विमानन मंत्रालय के निर्देशानुसार, हवाई अड्डा प्राधिकारियों ने कई कार्यक्रम आयोजित किए। इसी कड़ी में यात्रियों का गुलाब की कलियों से स्वागत किया गया और उनके माथे पर ‘तिलक’ लगाया गया। लोक नृत्यों का प्रदर्शन भी किया गया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल के तहत हवाई अड्डा परिसर में 25 पेड़ लगाए गए।

हवाई अड्डा निदेशक आरआर मौर्य ने कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के लिए एक रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के लिए एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया। युवा वर्ग में विमानन उद्योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दृष्टि से हवाई अड्डे ने इंटरमीडिएट छात्रों के लिए एक

परिचयात्मक कार्यक्रम और करियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया, जिसमें नागरिक उड्डयन क्षेत्र में रोजगार के अवसरों पर ध्यान केंद्रित किया गया। स्कूली छात्रों के लिए विमानन से जुड़े विषयों पर एक प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital