रायपुर के इंडोर स्टेडियम में 13 अगस्त को जोहार तिरंगा कार्यक्रम का होगा आयोजन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 11 Aug 2024 10:35 PM
रायपुर के इंडोर स्टेडियम में 13 अगस्त को जोहार तिरंगा कार्यक्रम का होगा आयोजन
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित इंडोर स्टेडियम में जोहार तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन होगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संध्या 6 बजे से शुरू होगा.

इस अवसर पर देश के जाने माने गायक कैलाश खेर एवं साथियों द्वारा संस्कृति एवं देशभक्ति पर आधारित गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी जाएगी. जोहार तिरंगा कार्यक्रम के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है. यह आयोजन छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग के विशेष सहयोग से किया जा रहा है. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम न केवल देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करेगा बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को भी उजागर करेगा.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu