फिल्म ‘वेदा’ में जॉन अब्राहम और शारवरी आएंगे नजर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 22 Jun 2023 09:28 PM
फिल्म ‘वेदा’ में जॉन अब्राहम और शारवरी आएंगे नजर
ऑडियो सुनें

मुंबई. निर्देशक निखिल आडवाणी की आने वाली फिल्म ‘वेदा’ में जॉन अब्राहम और शारवरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म निर्माताओं ने यह जानकारी दी. फिल्म में अभिषेक बनर्जी भी नजर आएंगे. इसका निर्माण ‘जी स्टूडियो’, ‘एम्मे एंटरटेनमेंट’ और ‘जे.ए. एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले किया गया है. जॉन अब्राहम ने एक बयान में कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हैं और इसको लेकर काफी उत्साहित हैं.

फिल्म ‘बंटी और बबली’ में नजर आईं अभिनेत्री शारवरी ने कहा कि वह निर्देशक निखिल आडवाणी के साथ काम करने का मौका पाकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हैं. वहीं निर्देशक निखिल आडवाणी ने कहा कि वह फिल्म ‘बाटला हाउस’ के बाद एक बार फिर जॉन के साथ काम करने को लेकर खुश हैं.

उन्होंने कहा, ” ‘वेदा’ की कहानी में काफी गहराई है और इसमें बेहतरीन एक्शन भी है, जो दर्शकों को इसकी ओर आर्किषत करेगा. शारवरी कर्मठ अभिनेत्रियों में से एक हैं और मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं.” फिल्म ‘वेदा’ की कहानी असीम अरोड़ा ने लिखी है. इसकी शूटिंग अभी राजस्थान में जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu