न्यायमूर्ति शर्मा ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 28 Jun 2022 12:42 PM
न्यायमूर्ति शर्मा ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की मंगलवार को यहां शपथ ग्रहण की। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उपराज्यपाल के सचिवालय ‘राज निवास’ में आयोजित एक समारोह के दौरान 60 वर्षीय न्यायमूर्ति शर्मा को शपथ ग्रहण कराई।

इस समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल तथा आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती और मदन लाल भी शामिल हुए। इस दौरान वरिष्ठ न्यायाधीश एवं वकील भी मौजूद रहे। न्यायमूर्ति शर्मा इससे पहले तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

न्यायमूर्ति डी एन पटेल की सेवानिवृत्ति के बाद से दिल्ली उच्च न्यायालय में कोई नियमित मुख्य न्यायाधीश नहीं था। न्यायमूर्ति विपिन सांघी 13 मार्च से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप के सेवाएं दे रहे थे। उन्हें अब उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav