अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का कार्डिएक अरेस्ट से 42 साल की उम्र में निधन

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 28 Jun 2025 09:09 AM
अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का कार्डिएक अरेस्ट से 42 साल की उम्र में निधन
ऑडियो सुनें

‘Kaanta Laga’ star Shefali Jariwala dies at 42: साल 2002 में रिलीज हुए रीमेक सॉन्ग ‘कांटा लगा’ से फेमस हुईं मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। 27 जून की रात 11 बजे शेफाली को सीने में दर्द की शिकायत हुई। पति पराग त्यागी उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली के मेकअप आर्टिस्ट ने अमर उजाला से बातचीत में उनके निधन की पुष्टि की है। उसने बताया कि एक्ट्रेस का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। मामले पर परिवार ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news