कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ जून में होगी रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 07 Apr 2024 06:57 PM
कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ जून में होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अभिनेता कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ जून में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के निर्माताओं ने यह घोषणा की.
तमिल फिल्म ‘इंडियन 2’ का निर्देशन शंकर ने किया है. यह 1996 में आई जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘इंडियन’ का दूसरा भाग है.
‘इंडियन 2’ का निर्माण करने वाली कंपनी लाइका प्रोडक्शंस ने शनिवार शाम अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पेज पर फिल्म की रिलीज के बारे में जानकारी साझा की.

लाइका प्रोडक्शंस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”सेनापति की वापसी के लिए तैयार रहें! इंडियन-2 इस जून में सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है!” फिल्म में काजल अग्रवाल, सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, एस जे सूर्या, गुलशन ग्रोवर, पीयूष मिश्रा और ब्रह्मानंदम जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu