काम्या कार्तिकेयन एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 23 May 2024 09:20 PM
काम्या कार्तिकेयन एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनीं
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली/जमशेदपुर. काम्या कार्तिकेयन नेपाल की ओर से दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बन गई हैं. उन्होंने यह उपलब्धि 16 साल की उम्र में हासिल की. जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील एड्वेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. इस पर्वतारोहण में सहयोग करने वाले टीएसएएफ के एक अधिकारी ने बताया कि काम्या ने अपने पिता एवं भारतीय नौसेना के कमांडर एस. कार्तिकेयन के साथ एवरेस्ट की चोटी को फतह किया. उन्होंने बताया कि पिता और पुत्री 20 मई को एवरेस्ट की 8,849 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचे. नौसेना अधिकारी की बेटी काम्या मुंबई के ‘नौसेना बाल विद्यालय’ में बारहवीं कक्षा की छात्रा हैं.

नौसेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ”इस सफलता के साथ ही काम्या दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ.ाई करने वाली दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की लड़की और नेपाल की ओर से एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे कम उम्र की पहली भारतीय पर्वतारोही बन गई है.” भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर काम्या की तस्वीरें साझा की.

उन्होंने कहा, ”काम्या ने सात महाद्वीपों में से छह में सबसे ऊंची चोटियों पर चढ.ाई करने में अपार साहस और धैर्य का प्रदर्शन किया है.” टीएसएएफ के अध्यक्ष चाणक्य चौधरी ने एक बयान में कहा, ”इतनी कम उम्र में माउंट एवरेस्ट को फतह करने की काम्या कार्तिकेयन की असाधारण उपलब्धि पर हमें बेहद गर्व है. उनकी यात्रा दृढ.ता, सावधानीपूर्वक तैयारी और अटूट दृढ. संकल्प की भावना का प्रमाण है.” काम्या प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी हैं. यह पुरस्कार देश में बच्चों को उनकी असधारण उपलब्धि के लिए दिया जाता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu