
नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने बृहस्पतिवार को सरकार से सवाल किया कि क्या सरकार के पास हवाई अड्डों पर तैनात सीआईएसएफ र्किमयों पर किसी भी तरह की नकारात्मकता के असर के बारे में पता करने के लिए कोई निगरानी प्रणाली है.
चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पिछले महीने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक महिला कर्मी ने कंगना को कथित तौर पर थप्पड़ मारा था. हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद रनौत ने लोकसभा में नागरिक उड्डयन मंत्रालय से लिखित प्रश्न के माध्यम से सीआईएसएफ र्किमयों को लेकर यह जानकारी मांगी. उनके मुताबिक, वह यह जानना चाहती हैं कि क्या सरकार के पास हवाई अड्डों पर सीआईएसएफ र्किमयों की जांच के लिए कोई निगरानी प्रणाली है ताकि उन कुछ नकारात्मक तत्वों या गतिविधियों में उनकी संलिप्तता या प्रभाव के बारे में पता चल सके जिनके परिणामस्वरूप यात्रियों के साथ बुरा व्यवहार होता है.
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लिखित उत्तर में कहा कि हवाई अड्डों पर तैनात सीआईएसएफ र्किमयों के पेशेवर आचरण को सुनिश्चित करने के लिए किए गए उपायों में एक व्यक्तिगत सूचना प्रणाली, एक वेब-आधारित परियोजना शामिल है, जहां तैनात र्किमयों का व्यक्तिगत एवं पेशेवर परिचय पर्यवेक्षी अधिकारियों द्वारा अपडेट किया जाता है.
मोहोल ने कहा, ”कुछ नकारात्मक तत्वों की भागीदारी/प्रभाव के बारे में जानने के लिए यूनिट/जोन/सेक्टर स्तर पर सीआईएसएफ र्किमयों की सोशल मीडिया निगरानी की जाती है.” मंत्री के अनुसार, सीआईएसएफ र्किमयों को नियमित व्यवहार और विनम्र रुख अपनाने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाता है.
उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ र्किमयों के मनोबल को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से यूनिट स्तर पर प्रेरक और जागरूकता सत्र आयोजित किए जाते हैं ताकि वे अपने कर्तव्यों को परिश्रमपूर्वक और पेशेवर रूप से निभा सकें. गत 6 जून को रानौत ने कहा था कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक महिला सीआईएसएफ कांस्टेबल द्वारा उन्हें थप्पड़ मारा गया. अधिकारियों ने कहा था कि आरोपी कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर को निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई.
कौर किसानों का विरोध करने के रनौत के रुख को लेकर नाराज. दिखी थीं.



