कांकेर: कई हत्याओं और मुठभेड़ों में शामिल दो माओवादी गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 05 Feb 2024 10:35 PM
कांकेर: कई हत्याओं और मुठभेड़ों में शामिल दो माओवादी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

कांकेर. छत्तीसगढ़ में हत्या के कुछ मामलों और सुरक्षार्किमयों के साथ कई मुठभेड़ों में कथित तौर पर संलिप्तता के लिए कांकेर जिले से दो माओवादियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. कांकेर के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि बीजापुर जिले के रहने वाले इन दोनों माओवादियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था.

उन्होंने बताया कि 2022 से माओवादियों के उत्तरी बस्तर संभाग में नुआपाड़ा संरक्षण/समन्वय दल के कमांडर के रूप में सक्रिय विनोद अवलम (21) और उपकमांडर आसु कोर्सा (23) को रविवार को कांकेर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुंजालगोडी गांव से गिरफ्तार कर लिया गया.

अवलम 2011 में बीजापुर में चेतना नाट्य मंडली (सीएनएम) के सदस्य के रूप में प्रतिबंधित संगठन में शामिल हुआ था.
सीएनएम, माओवादियों का सांस्कृतिक संगठन है. अधिकारी ने बताया कि कोर्सा बचपन से ही माओवादियों से जुड़ा था और वर्ष 2011 में बीजापुर के गंगालूर सीएनएम का सदस्य बना था. उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से आठ एमएम की एक पिस्तौल, 12 बोर एक देसी तमंचा और 11 कारतूस बरामद किये गये हैं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu