कैंसर से पूरी तरह ठीक हुए कन्नड़ अभिनेता शिव राजकुमार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 01 Jan 2025 09:49 PM
कैंसर से पूरी तरह ठीक हुए कन्नड़ अभिनेता शिव राजकुमार
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता शिव राजकुमार उर्फ शिवन्ना ने बुधवार को बताया कि उन्होंने कैंसर को मात दे दी है और वह ठीक हो गए हैं. शिवराजकुमार का अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित मियामी कैंसर संस्थान में इलाज किया जा रहा था. अब उनके चिकित्सकों ने बताया कि वह कैंसर-मुक्त हो गए हैं.

शिवन्ना के नाम से मशहूर कन्नड़ अभिनेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपना और पत्नी गीता शिव राजकुमार का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को आश्वस्त किया कि अब सब ठीक हो गया है. उन्होंने कहा कि वह संभवत? मार्च में भरपूर जोश के साथ वापसी करेंगे और कई फिल्मों में गाएंगे, नाचेंगे और अभिनय करेंगे. गीता ने बताया कि सर्जरी के बाद ‘पैथोलॉजी रिपोर्ट’ निगेटिव आई है, जिसके बाद चिकित्सकों ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया कि शिव राजकुमार को अब कैंसर नहीं है.

शिव राजकुमार ने वीडियो में कहा, ”मैं थोड़ा तनाव में हूं, क्योंकि मुझे आप सभी से बात करते समय भावुक होने का डर है. सर्जरी के लिए जाते समय मैं काफी भावुक था. मैं भी एक इंसान हूं और मुझे भी डर लगता है. हालांकि, मेरे सभी प्रशंसकों, सहर्किमयों और प्रियजनों की प्रार्थनाओं से मुझे इस सबका सामना करने के लिए बहुत ताकत मिली.” उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा कि अब आप सब डरे नहीं, क्योंकि वह अब कठिन दौर से बाहर निकल आए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu