कन्नड़ अभिनेता शिवरंजन बोलानवर पर हमला, बाल-बाल बचे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 13 Jul 2022 08:06 PM
कन्नड़ अभिनेता शिवरंजन बोलानवर पर हमला, बाल-बाल बचे
ऑडियो सुनें

बेलगावी. कन्नड़ अभिनेता शिवरंजन बोलानवर पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चला दीं. हालांकि, अभिनेता हमले में बाल-बाल बच गए. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ अभिनेता निशाने पर थे लेकिन वह सुरक्षित हैं. हमलावरों की तलाश जारी है.’’ उन्होंने बताया कि अभिनेता (50) अपने माता-पिता से मिलने मंगलवार की रात बैल्होंगल गए थे.

अधिकारी ने कहा, ‘‘ शिवरंजन जब दरवाजा खटखटा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार हमलावर आए और उन पर गोलियां चला दीं. हालांकि, इनमें से एक भी गोली उन्हें नहीं लगी.’’ शिवरंजन ने ‘वीर भद्र’, ‘बीसी रक्त’, ‘आता हुदुगता’, ‘अमृता सिंधु’ और ‘राजा रानी’ सहित कई फिल्मों में अभिनय किया है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu