कन्नड़ अभिनेता उपेंद्र राव और उनकी पत्नी के फोन हैक

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 15 Sep 2025 03:03 PM
कन्नड़ अभिनेता उपेंद्र राव और उनकी पत्नी के फोन हैक
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु: कन्नड अभिनेता उपेंद्र राव ने सोमवार को कहा कि उनके और उनकी पत्नी प्रियंका के फोन हैक कर लिए गए हैं। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि वे उनके फोन नंबरों से आए किसी भी ऐसे संदेश का जवाब नहीं दें जिनमें पैसे की मांग की गई हो।

एक वीडियो संदेश में 56 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि सुबह उनकी पत्नी को एक अज्ञात नंबर से आॅनलाइन आॅर्डर से जुड़ा संदेश मिला, जिसके बाद वह साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गईं। उन्होंने बताया कि वह भी इसी तरह के घोटाले के शिकार हुए और उन्हें इसके पीछे किसी हैकर का हाथ होने का संदेह है।

उपेंद्र ने कहा कि वह और उनकी पत्नी इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हम पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहे हैं। कृपया हमारे फोन नंबरों से आने वाले किसी भी संदेश या कॉल का जवाब न दें जिनमें पैसे मांगे जा रहे हों।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital