परिणय सूत्र में बंधे करण देओल और दृशा आचार्य

मुंबई. अभिनेता करण देओल ने रविवार को एक छोटे समारोह में अपनी प्रेमिका दृष्टि आचार्य के साथ शादी की, जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए. अभिनेता सनी देओल के बेटे और धर्मेंद्र के पोते करण ने इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की.

‘ताज लैंड्स एंड’ में हुए समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ह्लआप मेरा आज और मेरे सभी आने वाले कल हैं. हमारे जीवन में एक खूबसूरत यात्रा की शुरुआत हुई है. हम हर तरफ से मिल रहे आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए अत्यधिक आभारी हैं!ह्व दूल्हे ने जहां शेरवानी पहनी थी, वहीं दुल्हन ने चमकीले लाल रंग का लहंगा पहना था.

इंस्टाग्राम पर साझा किये गये वीडियो में, अपने पोते करण की बारात में अभिनेता धर्मेंद्र बेटे सनी और बॉबी देओल के साथ नाचते नजर आए. अभिनेता अभय देओल और परिवार के अन्य सदस्य भी विवाह समारोह में शामिल हुए. बॉलीवुड कलाकार रणवीर सिंह और कृति सैनन शनिवार को संगीत समारोह में शामिल हुए थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button