कार्तिक आर्यन ने ‘शहजादा’ फिल्म की हरियाणा में शूटिंग पूरी की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 28 Jul 2022 07:42 PM
कार्तिक आर्यन ने ‘शहजादा’ फिल्म की हरियाणा में शूटिंग पूरी की
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी आगामी फिल्म ‘‘शहजादा’’ के हरियाणा में फिल्माए जाने वाले दृश्यों की शूटिंग बृहस्पतिवार को पूरी कर ली. एक्शन से भरपूर बतायी जा रही इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है, जिन्हें ‘‘ढिशूम’’ और ‘‘देसी ब्वॉयज’’ जैसी फिल्म देने के लिए जाना जाता है.

आर्यन (31) ने इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की और एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें फिल्म के सेट पर एकत्र प्रशंसकों का आभार जताते हुए देखा जा सकता है. अभिनेता ने कहा, ‘‘शहजादा को इतना ज्यादा प्यार देने के लिए शुक्रिया हरियाणा. शूटिंग खत्म हुई.’’ ‘शहजादा’ अल्लू अर्जुन अभिनीत तेलुगू ब्लॉकबास्टर फिल्म ‘अला वैकुंठपुरामुलू’ का आधिकारिक रीमेक है.

इस फिल्म में कृति सैनन मुख्य भूमिका में है. फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर भी हैं. इसका प्रोडक्शन भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल ने किया है. ‘शहजादा’ फरवरी 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu