कवर्धा : कलेक्टर ने सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही वीडियो की जांच करने तत्काल संज्ञान में लिया

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 27 Jul 2024 06:48 PM
कवर्धा : कलेक्टर ने सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही वीडियो की जांच करने तत्काल संज्ञान में लिया
ऑडियो सुनें

कवर्धा: कबीरधाम जिले के स्थानीय सोशल मीडिया में शुक्रवार को जिले के बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम पंडरिया में संचालित स्कूल के सन्दर्भ में “स्कूल के छत से टपकते पानी से बचने, छत्ता लेकर पढ़ रहे है बच्चे” इस तरह की वीडियो और खबर तेजी से वायरल हो रही थी।

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने इस खबर और वीडियो की सत्यता जांचने के लिए तत्काल संज्ञान में लिया और जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, बोड़ला एसडीएम को निर्देशित किया। बोड़ला एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उसकी जांच कराई गई। जांच में सत्यता सामने आई है।

जांच रिपोर्ट में बतलाया गया कि पिछले तीन दिनों से वनांचल में तेज बारिश हो रही है, और एक कक्षा में छत का पानी रिसता है जिसके कारण पंडरिया स्कूल में छुट्टी दी गई है, सिर्फ मध्यान्ह भोजन संचालित हो रही है। गांव के बच्चे निर्धारित समय पर मध्यान्ह भोजन करने आते है। स्कूल के शिक्षक ने प्रधानपाठक को जानकारी दी कि तेज बारिश की वजह से स्कूल के एक कक्षा में छत से पानी का रिसाव ज्यादा हो रहा है। मौसम सामान्य होते तक यहां कक्षा संचालन उचित नही है, इसके जगह में स्कूल परिसर में बने अतिरिक्त कक्ष में कक्षा संचालित किया जा सकता है।

प्रधान पाठक ने ग्राम के पंच-सरपंच और ग्राम के अन्य सदस्यों को बुलाकर अतिरिक्त कक्षा का निरीक्षण कराया। उस समय भी बारिश हो रही थी, चुकी उस समय मध्यान्ह भोजन कर कुछ बच्चे स्कूल पर ही रुक थे। निरीक्षण के समय ही किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बच्चों को छत्ता पकड़ा कर इसकी वीडियो बनाई गई, और उन्हें वाइरल किया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news