VIDEO बर्फबारी से पहले केदारनाथ धाम के कपाट बंद, रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, अक्षय तृतीया के बाद दर्शन देंगे बाबा

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 12 Nov 2026 05:03 PM
VIDEO बर्फबारी से पहले केदारनाथ धाम के कपाट बंद, रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, अक्षय तृतीया के बाद दर्शन देंगे बाबा
ऑडियो सुनें

भाई दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बाबा केदारनाथ और मां यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो गए। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच कपाट बंद होने की प्रक्रिया संपन्न हुई। अब अगले छह महीने तक ऊखीमठ और खरसाली में बाबा और मां यमुना की पूजा-अर्चना होगी।

बुधवार, 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के बीच केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस साल बाबा केदार के दर्शन के लिए रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अनुसार, इस यात्रा सीजन में 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।

कपाट बंद होने का धार्मिक समारोह पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रों का उच्चारण, पूजा-अर्चना और सेना के बैंड की धुनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने शीतकालीन अवकाश से पहले बाबा केदार के अंतिम दर्शन किए।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इस अवसर को भावुक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार छह महीने नर और छह महीने नारायण के रूप में भगवान की पूजा होती है। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले तीर्थ पुरोहितों, केदार सभा, NDRF, SDRF, पुलिस और जिला प्रशासन का आभार जताया।

केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद अब बाबा केदार की उत्सव डोली को उनके शीतकालीन प्रवास स्थल उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर ले जाया जाएगा। सर्दियों के करीब छह महीनों तक यहीं भगवान केदारनाथ की पूजा-अर्चना होगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group