केरल 10वीं कक्षा के सभी छात्रों के लिए रोबोटिक्स शिक्षा अनिवार्य करने वाला पहला राज्य बना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 May 2025 08:56 PM
केरल 10वीं कक्षा के सभी छात्रों के लिए रोबोटिक्स शिक्षा अनिवार्य करने वाला पहला राज्य बना
ऑडियो सुनें

तिरुवनंतपुरम. एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 10वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों के लिए रोबोटिक्स की पढ़ाई अनिवार्य करने वाला केरल देश का पहला राज्य बन गया है. यह विषय दो जून से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा. एक आधिकारिक बयान में रविवार को कहा गया कि इस बदलाव के तहत, कक्षा 10 की सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) की किताब में ‘द वर्ल्ड ऑफ रोबोट्स’ नामक अध्याय जोड़ा गया है. इसमें रोबोटिक्स की बुनियादी समझ के बारे में बताया गया है.

केआईटीई (केरल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और आईसीटी पाठ्यपुस्तक समिति के अध्यक्ष के. अनवर सादथ ने एक बयान में कहा कि कक्षा 10 की आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) पाठ्यपुस्तक में रोबोटिक्स को शामिल किया गया है. खास तौर पर पहले खंड के छठे अध्याय ‘द वर्ल्ड ऑफ रोबोट्स’ के जरिए छात्र रोबोटिक्स की बुनियादी समझ को दिलचस्प गतिविधियों के माध्यम से सीखेंगे. केआईटीई केरल सरकार के सामान्य शिक्षा विभाग की तकनीकी शाखा है. इस पहल को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए केआईटीई ने राज्य के स्कूलों में पहले ही 29,000 रोबोटिक किट वितरित कर दी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu