टाइगर श्रॉफ की मां से किकबॉक्सर ने 58 लाख रुपये की ठगी की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 09 Jun 2023 05:04 PM
टाइगर श्रॉफ की मां से किकबॉक्सर ने 58 लाख रुपये की ठगी की…
ऑडियो सुनें

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ से कथित रूप से एक किकबॉक्सर ने 58.53 लाख रुपये की ठगी की, जिसे उन्होंने अपने बेटे की फर्म में एक कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया था। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आयशा श्रॉफ द्वारा सांताक्रूज पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, किकबॉंिक्सग एसोसिएशन के फाइटर एलन फर्नांडिस को टाइगर श्रॉफ की ‘एमएमए मैट्रिक्स’ कंपनी में संचालन निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

उन्होंने कहा कि कंपनी ‘मिक्स्ड मार्शल आर्ट’ में प्रशिक्षण देती है और इसका प्रशासन आयशा श्रॉफ संभालती हैं। अधिकारी ने प्राथमिकी को उद्धृत करते हुए कहा, ह्लफर्नांडिस को 2018 में एमएमए मैट्रिक्स फर्म में निदेशक नियुक्त किया गया था। उस पर, फर्म के माध्यम से भारत और विदेशों में 11 प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए धन एकत्र करने और अपने व्यक्तिगत खाते में 58.53 लाख रुपये जमा करने का आरोप है।

अधिकारी ने कहा कि आयशा श्रॉफ ने तीन मई को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद फर्नांडिस पर धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav