कोरबा: दो वाहनों की टक्कर में दो भाइयों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 Oct 2023 07:19 PM
कोरबा: दो वाहनों की टक्कर में दो भाइयों की मौत
ऑडियो सुनें

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक ट्रेलर ट्रक और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की टक्कर में दो भाइयों की मौत हो गई.  पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि हादसा शनिवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-130 (कटघोरा-अंबिकापुर रोड) पर तानाखार गांव के पास हुआ. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित अपने पिता को लेने के लिए मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्थित अपने मूल स्थान से बिलासपुर जा रहे थे.

उन्होंने बताया कि ट्रक एसयूवी से टकरा गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान ज्ञान दुबे और प्रेम दुबे के रूप में की गई है, जिनकी उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच थी. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित घटनास्थल से फरार हो गया. उन्होंने बताया कि ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu