एल गणेशन ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Jul 2022 08:29 PM
एल गणेशन ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

ऑडियो सुनें

कोलकाता. जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद एल गणेशन ने सोमवार शाम को पश्चिम बंगाल के नये राज्यपाल के रूप में शपथ ली.
मणिपुर के राज्यपाल गणेशन को पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. उन्हें कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्य के अन्य मंत्रियों एवं विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी.

शपथ ग्रहण समारोह के बाद ममता बनर्जी ने नये राज्यपाल को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. भाजपा ने शनिवार को धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का प्रत्याशी घोषित किया था. उसके बाद धनखड़ ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था.

By Yogesh Kumar Sahu