लालू ने सुरंग से मजदूरों को निकालने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देने के लिए भाजपा की आलोचना की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 29 Nov 2023 09:57 PM
ऑडियो सुनें

पटना. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने उत्तराखंड की सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की सराहना करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बुधवार को आलोचना की. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने रेखांकित किया कि 12 नवंबर से उत्तरकाशी जिले की सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने में काफी समय लगा और विदेश तक से विशेषज्ञों को बुलाना पड़ा.

प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मोदी किस श्रेय के पात्र हैं? बचाव में इतना समय लगा. पूरे देश के साथ-साथ विदेश से भी लोगों को बुलाना पड़ा.” एक सप्ताह के बाद दिल्ली से लौटने पर राजद सुप्रीमो पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. जब उनसे बृहस्पतिवार को होने वाले रोजग़ार मेले के बारे में पूछा गया जिसमें प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न विभागों में भर्ती किए गए 50,000 र्किमयों नियुक्ति पत्र देंगे, तो उन्होंने कहा, ” हमारा नकल उतार रहे हैं.”

उन्होंने पिछले एक साल में बिहार में चलाए गए बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान का जिक्र करते यह टिप्पणी की है. उनके बेटे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 10 लाख नौकरियां देने के वादा किया है. प्रसाद ने विपक्षी दलों के “इंडिया” गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu