मैडॉक फिल्म्स ने ‘इक्कीस’ से धर्मेंद्र का पोस्टर जारी किया

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 24 Nov 2025 01:51 PM
मैडॉक फिल्म्स ने ‘इक्कीस’ से धर्मेंद्र का पोस्टर जारी किया

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: फिल्म ‘‘इक्कीस’’ के निर्माताओं ने सोमवार को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का ‘‘कैरेक्टर पोस्टर’’ जारी किया और उन्हें ह्लकालजयी अभिनेताह्व बताया। श्रीराम राघवन निर्देशित यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में धर्मेंद्र एम एल खेतरपाल की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अगस्त्य नंदा अरुण खेतरपाल का किरदार निभा रहे हैं, जो परम वीर चक्र प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के सैनिक थे।

मैडॉक फिल्म्स ने अभिनेता का पोस्टर ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा, ह्लपिता, बेटों को बड़ा करते हैं। दिग्गज राष्ट्रों को बड़ा करते हैं। धर्मेंद्र जी, 21 वर्षीय अमर सैनिक के पिता की भावनात्मक भूमिका में, एक कालजयी दिग्गज दूसरे की कहानी लेकर आ रहा है।ह्व अरुण खेतरपाल 1971 के भारत-पाक युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान 21 वर्ष की उम्र में शहीद हो गए थे। उनकी वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। फिल्म में जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

By navabharat digital