महाराष्ट्र: भाजपा समर्थक दो निर्दलीय विधायकों ने की विधानसभा उपाध्यक्ष को हटाने की मांग

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 24 Jun 2022 06:18 PM
महाराष्ट्र: भाजपा समर्थक दो निर्दलीय विधायकों ने की विधानसभा उपाध्यक्ष को हटाने की मांग
ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थक दो विधायकों ने शुक्रवार को शिवसेना विधायक अजय चौधरी को पार्टी विधायक दल का नया नेता नियुक्त किये जाने को विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल की मंजूरी मिलने पर आपत्ति जतायी.
निर्दलीय विधायकों योगेश बाल्दी और विनोद अग्रवाल ने इस फैसले को लेकर जिरवाल को पद से हटाने की मांग की.

बाल्दी ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ” विधानसभा उपाध्यक्ष ऐसे निर्णय नहीं ले सकते क्योंकि यह अध्यक्ष का विशेषाधिकार होता है. हम जल्द ही इस संबंध में कानूनी कदम उठाएंगे.” हालांकि, विधान भवन के पूर्व प्रधान सचिव डॉ. अनंत कलसे ने कहा, ”संविधान के अनुच्छेद 180 में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि विधानसभा अध्यक्ष का पद खाली होने पर उपाध्यक्ष निर्णय ले सकते हैं. मुझे नहीं लगता कि निर्दलीय विधायकों की यह मांग अदालत में टिक सकती है.”

विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले को फरवरी 2021 में पार्टी की प्रदेश इकाई का प्रमुख बना दिया गया था, तब से यह पद खाली है.
जिरवाल ने एकनाथ ंिशदे की जगह अजय चौधरी को शिवसेना विधायक दल का नेता नियुक्त करने को अपनी मंजूरी दी है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu