योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं: प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कहा कि इसके अनेक लाभ हैं. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कुछ ही दिनों बाद दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. मेरा आग्रह है कि आप सभी योग दिवस का हिस्सा बनें और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. इसके एक नहीं, अनेक लाभ हैं.’’ उन्होंने इसके साथ ही एक योग से संबंधित एक यू-ट्यूब लिंक भी साझा किया.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है. योग दिवस को मनाए जाने का प्रस्ताव सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 27 सितंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अपने संबोधन में किया था. इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने इस बारे में एक प्रस्ताव लाकर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की घोषणा की. पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button