मलेशिया ने जापान को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल में जगह बनाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 07 Aug 2023 10:05 PM
मलेशिया ने जापान को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल में जगह बनाई
ऑडियो सुनें

चेन्नई. मलेशिया ने जापान की आखिरी क्षणों में वापसी करने की कवायद को नाकाम करते हुए सोमवार को यहां 3-1 से जीत दर्ज की और एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित की. मलेशिया की तरफ से नजमी जाज.लान (13वें मिनट, पेनल्टी कॉर्नर), अशरन हमसानी (37वें) और शेलो सिल्वरियस (59वें मिनट) ने गोल दागे. जापान ने गोल करने के कई मौके गंवाए. उसके लिए एकमात्र गोल निवा ताकुमा ने 59वें मिनट में किया. इस जीत से मलेशिया के तीन जीत और एक हार से नौ अंक हो गए हैं.

एक अन्य मैच में पाकिस्तान की चीन पर 2-1 से जीत के बाद मलेशिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. इस टूर्नामेंट में छह टीमें भाग ले रही हैं तथा राउंड रोबिन आधार पर खेले जा रहे लीग चरण में शीर्ष चार में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी.
भारत के हाथों 0-5 से करारी हार झेलने के बाद इस मैच में उतरे मलेशिया ने पहले क्वार्टर में ही जाज.लान के ड्रैग फ्लिक पर किए गए गोल से बढ.त बनाई. मलेशिया को रेफरल के बाद यह गोल मिला था.

पिछले मैच में पाकिस्तान को 3-3 से ड्रॉ पर रोकने वाला जापान कुछ अवसरों पर गोल करने के करीब पहुंचा लेकिन अंतिम क्षणों की चूक के कारण वह बराबरी का गोल नहीं कर पाया. इसके अलावा उसने कई पेनल्टी कॉर्नर भी बर्बाद किए. हमसानी ने तीसरे क्वार्टर में फितरी सारी के शानदार प्रयास को गोल में बदलकर मलेशिया की बढ.त दोगुनी कर दी. हमसानी ने मैच खत्म होने से एक मिनट पहले सिल्वरियस के लिए गोल बनाया जिन्होंने स्कोर 3-0 करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. जापान ने इसके बाद जवाबी हमला किया और ताकुमा ने गोल दागा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और इससे हार का अंतर ही कम हो पाया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu