ममता ने तमिलनाडु में ट्रेन में आग लगने के कारण हुई मौतों पर दुख प्रकट किया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 26 Aug 2023 02:53 PM
ममता ने तमिलनाडु में ट्रेन में आग लगने के कारण हुई मौतों पर दुख प्रकट किया…
ऑडियो सुनें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को तमिलनाडु के मदुरै में एक खड़ी ट्रेन में आग लगने से हुई मौतों पर दुख प्रकट किया और रेलवे से सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क रहने को कहा। दक्षिण रेलवे ने बताया कि शनिवार तड़के मदुरै रेलवे स्टेशन पर एक खड़ी ट्रेन के एक डिब्बे में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। इसने यात्रियों द्वारा अवैध रूप से गैस सिलेंडर ले जाए जाने को हादसे की वजह बताया।

बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, ‘‘रेलवे में एक और दुखद घटना हुई, इस बार मदुरै (तमिलनाडु) में आज एक ट्रेन में भीषण आग लग गई और नौ यात्रियों की जान चली गई तथा कम से कम लोग 20 गंभीर रूप से झुलस गए।’’

उन्होंने यह भी लिखा, ‘‘मैं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना करती हूं, उम्मीद है कि हादसे की जांच कर जल्द ही जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। मेरा रेलवे अधिकारियों से आग्रह है कि वे सुरक्षा और मानव जीवन के प्रति अधिक सतर्क रहें।’’

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  2. 2 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  3. 3 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  4. 4 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav