मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: दर्द से कराती महिला को देख वार्ड बॉय का दायित्व निभाया कलेक्टर ने

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 19 Mar 2023 06:47 PM
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: दर्द से कराती महिला को देख वार्ड बॉय का दायित्व निभाया कलेक्टर ने
ऑडियो सुनें

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर. मरीज को अस्पताल के वार्ड तक पहुंचाते हुए यह कोई वार्ड ब्वाय नही जिले के ’कलेक्टर पी एस ध्रुव’ है. शुक्रवार को अस्पताल के औचक निरीक्षण पर खड़गवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कलेक्टर की नजर जब अस्तपाल के बाहर दर्द से कराहती हुई महिला देव कुंवर उम्र 50 वर्ष ग्राम जरौंधा निवासी पर पड़ी, तो कलेक्टर मानवीयता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करने खुद को न रोक पाए. कलेक्टर ने फौरन व्हील चेयर पर दर्द से कराहती हुई महिला को बिठाकर खुद व्हीलचेयर चलाकर अस्पताल के वार्ड में भर्ती कराया और डॉक्टरों को महिला के बेहतर इलाज करने के निर्देश दिये.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu