एक्शन फिल्म ‘तेहरान’ में जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी मानुषी छिल्लर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 19 Jul 2022 06:00 PM
एक्शन फिल्म ‘तेहरान’ में जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी मानुषी छिल्लर
ऑडियो सुनें

मुंबई. मॉडल-अभिनेत्री मानुषी छिल्लर एक्शन फिल्म ‘तेहरान’ में अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी. फिल्म के निर्माताओं ने मंगलवार को यह घोषणा की. सत्य घटनाओं पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन अरुण गोपालन करेंगे. ‘तेहरान’ का निर्माण दिनेश विजान की प्रोडक्शन कंपनी मैडडॉक फिल्म्स करेगी.

मैडडॉक फिल्म्स ने इसकी जानकारी देते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म में काम करने वाले कलाकारों की तस्वीरें भी साझा कीं. एक तस्वीर में मानुषी छिल्लर को बंदूक उठाए हुए जॉन अब्राहम के साथ देखा जा सकता है. ‘सम्राट पृथ्वीराज’ फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर (25) ने कहा कि वह ‘तेहरान’ में जॉन अब्राहम के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. ‘तेहरान’ की पटकथा रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा ने मिलकर लिखी है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu