बीजापुर में नक्सलियों ने अपहरण के बाद ग्रामीण की हत्या की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 02 May 2023 07:11 PM
बीजापुर में नक्सलियों ने अपहरण के बाद ग्रामीण की हत्या की
ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने कथित तौर पर एक ग्रामीण की अपहरण के बाद हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने जिले के तर्रेम गांव के निवासी हड़मा अवलम की अपहरण के बाद हत्या कर दी और शव को गांव के करीब फेंक दिया.

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि अवलम सोमवार को अपने दोस्तों के साथ ट्रैक्टर से लकड़ी लाने गया था. उन्होंने कहा कि जब वे रात में करीब आठ बजे गांव वापस लौट रहे थे तब नक्सलियों ने अवलम का अपहरण कर लिया और बाद में उसकी हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने अवलम का शव तुर्रेनार गांव के करीब से बरामद किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu