महरौली हत्याकांड: दिल्ली की अदालत ने आफताब की न्यायिक हिरासत चार दिन के लिए बढ़ाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 06 Jan 2023 06:26 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली की एक अदालत ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर की हत्या करने और उसके शव के टुकड़े करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की न्यायिक हिरासत की अवधि शुक्रवार को चार दिन के लिए बढ़ा दी. पूनावाला को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किया गया.

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अविरल शुक्ला ने कहा, ‘‘मैं पूनावाला की न्यायिक हिरासत चार दिन के लिए बढ़ा रहा हूं. आरोपी को 10 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से मेरे सामने पेश किया जाए.’’ इससे पहले, एक अदालत ने 23 दिसंबर को पूनावाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu