खनन कारोबारी जनार्दन रेड्डी फिर से भाजपा में होंगे शामिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 24 Mar 2024 08:45 PM
खनन कारोबारी जनार्दन रेड्डी फिर से भाजपा में होंगे शामिल
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. खनन कारोबारी और कर्नाटक राज्य प्रगति पक्ष (केआरपीपी) के इकलौते विधायक जी जनार्दन रेड्डी ने रविवार को कहा कि वह 25 मार्च को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे. केआरपीपी संस्थापक ने संवाददाताओं से कहा, ”अपने समर्थकों से सलाह लेने के बाद मैंने यह फैसला लिया. सोमवार सुबह 10 बजे मैं फिर से भाजपा में शामिल हो रहा हूं.” रेड्डी ने कहा कि वह बेल्लारी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बी श्रीरामुलु का समर्थन करेंगे. पूर्व मंत्री श्रीरामुलु 2023 में बेल्लारी विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव हार गए थे.

जनार्दन रेड्डी बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में मंत्री थे और खनन घोटाले में जेल गए थे. बाद में वह भाजपा से अलग हो गए थे और केआरपीपी का गठन किया था. वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में जनार्दन रेड्डी ने अपने दो भाइयों जी करुणाकर रेड्डी और जी सोमशेखर रेड्डी की हार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो क्रमश? हरपनहल्ली और बेल्लारी शहर से भाजपा के उम्मीदवार थे.

जनार्दन रेड्डी ने अपनी पत्नी अरुणा लक्ष्मी को बेल्लारी शहर में अपने भाई और भाजपा उम्मीदवार सोमशेखर रेड्डी के खिलाफ मैदान में उतारा. वहां से कांग्रेस उम्मीदवार नारा भरत रेड्डी की जीत हुई थी. जनार्दन रेड्डी ने 27 फरवरी को हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu