Mobile Users : अब 30 दिन का रिचार्ज, सिर्फ SMS और वॉइस वाला प्लान; DATA का नहीं देना होगा पैसा

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 27 Sep 2026 04:09 PM
Mobile Users : अब 30 दिन का रिचार्ज, सिर्फ SMS और वॉइस वाला प्लान; DATA का नहीं देना होगा पैसा

ऑडियो सुनें

केंद्र सरकार और ट्राई का बड़ा हंटर चलते ही मोबाइल कंपनियों की ’28 दिनों वाली लूट’ का द एंड हो गया है। अब कंपनियों को पूरे 30 दिन का रिचार्ज प्लान देना होगा। अब तक साल में 13 बार रिचार्ज कराकर कंपनियां आम जनता और गरीबों को लूट रही थीं। लेकिन अब सिर्फ वॉइस और SMS वाले सस्ते प्लान भी मिलेंगे।

सरकार के नए नियमों के बाद प्रीपेड यूजर्स को 30 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज और Voice-SMS-only प्लान मिलेंगे. इससे कम डेटा इस्तेमाल करने वाले और कम बजट वाले ग्राहकों को ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे. यह भारत के करोड़ों कंज्यूमर्स की बहुत बड़ी जीत है! सरकार और ट्राई (TRAI) ने इन कंपनियों की मनमानी पर हंटर चलाते हुए टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (13वां संशोधन) रेगुलेशन, 2026 लागू कर दिया है।

अब कंपनियों को पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान देने ही होंगे। अब साल में 13 नहीं, सिर्फ 12 बार रिचार्ज करना होगा। सिर्फ कॉलिंग और SMS प्लान (खासकर बुजुर्ग और गरीब) इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें जबरन डेटा प्लान थोपा जाता था। अब सिर्फ वॉइस कॉल और SMS वाले सस्ते प्लान भी कंपनियों को लाने होंगे। इस फैसले से देश के लो-बजट ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से सही और किफायती प्लान चुनने की आजादी मिलेगी।

संसद से सड़क तक रंग लाई मुहिम:
इस मुद्दे को आम लोगों की शिकायत के बाद संसद में सांसद राघव चड्ढा ने जोर-शोर से उठाया था। कंपनियों ने ग्राहकों को मजबूर कर रखा था, लेकिन सरकार के इस कड़े कदम ने साबित कर दिया कि कंज्यूमर ही असली राजा है! मोबाइल कंपनियों के इस लूट वाले खेल का अंत करने वाले इस फैसले का स्वागत पूरा देश कर रहा है।

नए नियम का फायदा खास तौर पर उन लोगों को मिल सकता है, जिन्हें मोबाइल पर इंटरनेट डेटा की ज्यादा जरूरत नहीं होती. ऐसे यूजर्स के लिए टेलीकॉम कंपनियों को Voice और SMS-only प्लान उपलब्ध कराने होंगे. इससे उन ग्राहकों के पास भी अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से रिचार्ज चुनने का ऑपशन होगा, जो मुख्य रूप से कॉलिंग और SMS के लिए मोबाइल इस्तेमाल करते हैं.

राघव चड्ढा ने अपनी पोस्ट में बताया कि कई लोगों ने उनसे रिचार्ज प्लान को लेकर अपनी परेशानियां साझा की थीं. उन्होंने इस मुद्दे को 11 मार्च को संसद में भी उठाया था और ग्राहकों के लिए ज्यादा ऑप्शन और किफायती प्लान उपलब्ध कराने की मांग की थी. उन्होंने इस मामले में केंद्र सरकार और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) का आभार भी जताया.

By Navabharat News Group